फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   There is no toilet at the intersection, the passers-by are upset

Balrampur News: चौराहे पर नहीं है शौचालय, राहगीर परेशान

Sun, 04 Jun 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
There is no toilet at the intersection, the passers-by are upset
उतरौला (बलरामपुर)। नगर के मुख्य चौराहे के पास शौचालय का कोई प्रबंध नहीं है। श्यामा प्रसाद चौराहे के पास स्थित मोबाइल टाॅयलेट को साफ करवाने की बजाय नगर पालिका प्रशासन ने उसे वहां से उठवा लिया। शौचालय न होने के कारण स्थानीय दुकानदार व आने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने चौराहे के पास शौचालय का निर्माण कराए जाने की मांग नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से की है। ईओ को दिए मांगपत्र में कहा है कि श्यामा प्रसाद चौराहा स्थित पीडब्लूडी व वन विभाग के कार्यालय के बीच रखवाया गया मोबाइल टाॅयलेट सफाई न होने के कारण काफी गंदा हो गया था। शिकायत होने पर नगर पालिका प्रशासन ने नियमित सफाई का प्रबंध करने की बजाय उसे उठवा लिया। अब चौराहे के पास शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे कोतवाली, तहसील, कचहरी व रजिस्ट्री कार्यालय और बाजार आने वाले लोगों के साथ स्थानीय दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे के पास शौचालय का निर्माण कराया जाए। शौचालय का निर्माण न होने तक मोबाइल टऍयलेट रखवाकर पानी व नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed