{"_id":"5fd0ffa78ebc3e3c87151b20","slug":"the-young-man-was-killed-in-a-transaction-and-illegal-dispute-balrampur-news-lko5538935192","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन और अवैध संबंध के विवाद में हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन और अवैध संबंध के विवाद में हुई थी युवक की हत्या
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात बलरामपुर क्षेत्र के बालपुर निवासी मंगल देव की हत्या पैसों के लेन देन तथा अवैध संबंधों के चलते हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से नामजद किए गए पूर्व प्रधान समेत चार आरोपी निर्दोष निकले। पुलिस ने हत्या में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि गत सात दिसंबर को मारे गए मंगलदेव के पिता गौरी शंकर ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान संजीव कुमार सिंह मुन्ना, संतोष कुमार मौर्य, अजीमुल्ला व रब्बू के खिलाफ रंजिश के चलते मुकदमा लिखाया था। मामले की विवेचना आरएस यादव व उनकी टीम कर रही थी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन कोई सच्चाई सामने नहीं आई। चारो आरोपी निर्दोष निकले।
मोबाइल फोन रिकॉर्ड के आधार पर लियाकतपुरवा बालपुर निवासी कय्यूम अली तथा उसकी पत्नी खलीफुन्निशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो इन लोगों ने मृतक की हत्या की बात स्वीकार कर ली। यह भी पता चला कि कय्यूम ने मृतक से 27 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। अब यह पैसा ब्याज समेत ढाई लाख रुपये हो गए थे। मृतक पैसे के लिए दबाव बना रहा था और इसी बीच उसका कय्यूम के घर आना जाना भी हो गया। मृतक का कय्यूम की पत्नी से अवैध संबंध भी हो गए थे। जानकारी होने पर कय्यूम ने पत्नी के साथ मिलकर मंगलदेव की हत्या कर दी। दोनों की निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी व मृतक का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ है।