फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The young man hanged himself after a dispute with his wife

Balrampur News: पत्नी से विवाद पर युवक ने लगाई फांसी

Wed, 21 Dec 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself after a dispute with his wife
बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कांधभारी गांव में बुधवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के कमरे में मिले सुसाइड नोट में उसने पत्नी से विवाद को वजह बताते हुए किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। पुुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कांधभारी गांव निवासी बलराम (42) दुबई में नौकरी करता था। पहली पत्नी की मौत के बाद बलराम ने दूसरी शादी की थी। पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहती थी। बलराम के बुलाने पर ही वह कांधभारी गांव आती थी, मगर कुछ दिनों में कानपुर लौट जाती थी। इसे लेकर बलराम का पत्नी से विवाद चल रहा था। बुधवार को बलराम ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल की फोरेंसिक टीम ने जांच की है। नगर कोतवाल विमलेश सिंह ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद बलराम ने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी व उसका बच्चा कानपुर में रहता है। यहां रहने को लेकर बलराम व पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है। कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed