फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The work of Haraiya Overbridge got stuck due to the High Court notice

Balrampur News: हाईकोर्ट के नोटिस से हरैया ओवरब्रिज का कार्य फंसा

Fri, 27 Feb 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 27 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
The work of Haraiya Overbridge got stuck due to the High Court notice
हरैया सतघरवा चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज ।-संवाद
तुलसीपुर। हरैया तिराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य उच्च न्यायालय के नोटिस से थम गया है। मुआवजे की मांग को लेकर प्रभावित दुकानदारों की याचिका दायर करने के बाद से निर्माण अटक गया है। 99.70 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस ओवरब्रिज का अब तक 20 फीसदी कार्य ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


सेतु निगम के अनुसार, कुल 18 पिलरों में से सात का निर्माण हो चुका है। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा था, लेकिन हाल ही में इसकी गति धीमी पड़ गई। दरअसल हरैया तिराहे पर स्थित कुछ दुकानदारों ने मुआवजे की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। उच्च न्यायालय से नोटिस मिलने के बाद निर्माण कार्य पर असर पड़ा है। यह ओवरब्रिज देवीपाटन मंदिर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग की समस्या को हल करने के लिए बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कानूनी प्रक्रिया के बाद मिलेगी निर्माण को गति
सेतु निगम के अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि विधिक राय ली जा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण को फिर से गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज की कुल लंबाई 628 मीटर है। प्रयास किया जा रहा है कि निर्माण कार्य की बाधा जल्द दूर हो। फिलहाल जहां विवाद नहीं है, वहां का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed