फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The women of the village will get justice from the Nari Adalat

Balrampur News: गांव की महिलाओं को नारी अदालत से मिलेगा न्याय

Fri, 10 Oct 2025 10:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
The women of the village will get justice from the Nari Adalat
बलरामपुर। अब गांव की महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत नारी अदालत के माध्यम से न्याय दिलाने की कवायद शुरू हो रही है। इस योजना में महिला समूहों के माध्यम से समाज और परिवारों में उत्पन्न होने वाले विवाद की स्थिति में वैकल्पिक समाधान, सहायता, लैंगिक न्याय को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से मिशन शक्ति-5.0 चलाया जा रहा है। इसी के तहत महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा, सशक्तीकरण के लिए मिशन शक्ति में नारी अदालत योजना बनी है। इसके तहत गांवों में महिला अधिकार और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महिला सदस्यों का समूह मध्यस्थता के जरिये स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक समाधान दिलाएगा। महिला प्रधानों वाले गांवों में महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार से जुड़े मामलों के समाधान के लिए ग्राम पंचायतों में नारी अदालत योजना का संचालन किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के दो गांवों का चयन पहले चरण में किया जाना है। इसके लिए डीएम के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। नारी अदालत का उद्देश्य लिंग अनुपात बढ़ाने के लिए महिलाओं को जागरूक करना, महिलाओं को उनके साथ हो रहे अन्याय से लड़ने के लिए जागरूक करना और बालिकाओं की शिक्षा पूरी करने के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन

तैयार कराया जा रहा प्रस्ताव
नारी अदालत योजना के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। मिशन शक्ति योजना में स्टाफ की भर्ती और फंड मिलने के बाद इसे संचालित किया जाएगा। विभाग के उच्चाधिकारियों से भी नारी अदालत योजना को संचालित करने के लिए गाइडलाइन मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed