फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The westerly wind has increased the discomfort, people shiver from the cold

Balrampur News: पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन, ठंड से कांपे लोग

Fri, 26 Dec 2025 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
The westerly wind has increased the discomfort, people shiver from the cold
-बलरामपुर के महदेइया बाजार घने कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन ।-संवाद
बलरामपुर। तराई में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को सर्द पछुआ हवा के झोकों से ठिठुरन और बढ़ गई। आसमान में बादल छाए रहे। गलन भरी ठंड से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन बर्फीली हवा के आगे धूप बेअसर रही। पूरे दिन लोग कांपते नजर आए। जिले का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल दिखे। सर्दी के कारण रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर निकलने वाले ठंड से ठिठुरते रहे। सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा, इससे वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। दोपहर बाद धूप निकलने से जरूर लोगों को कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़े मरीज
तापमान गिरने के साथ ही जुकाम, खांसी, बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिला संयुक्त अस्पताल में शुक्रवार को 463 मरीज ओपीडी पहुंचे, इनमें 136 मरीज सर्दी, जुकाम-बुखार के थे। जिला मेमोरियल अस्पताल में 388 मरीजों की ओपीडी हुई, इनमें 123 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित थे। ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक देखी जा रही है। फिजिशियन डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय सांस से संबंधित परेशानी, सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। कई मरीज सिरदर्द और गले में खराश की शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed