{"_id":"66b8fd62b0a4fb6dd104348f","slug":"the-water-level-of-rapti-river-reached-below-the-warning-point-balrampur-news-c-99-1-slko1018-113008-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चेतावनी बिंदु के नीचे पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चेतावनी बिंदु के नीचे पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर
Sun, 11 Aug 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 0.02 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। इससे बाढ़ का खतरा तो टल गया लेकिन कटान तेज हो गई है। सदर व उतरौला तहसील के डेढ़ दर्जन गांवों के पास राप्ती खेतों व घरों को काट रही है। ग्रामीणों ने डीएम से कटान से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। डीएम के निर्देश पर कटान वाले गांवों में लेखपालों से नुकसान की रिपोर्ट तलब की गई है।
रविवार शाम चार बजे राप्ती का जलस्तर 103.600 मीटर नापा गया जो चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 0.02 सेेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर घटने से राप्ती में कई स्थानों पर कटान तेज हो गई है। सदर व उतरौला तहसील के कई गांवों में राप्ती कटान कर रही है। सदर व उतरौला तहसील के लालपुर फगुइया, गोसाईं पुरवा, पाठक पुरवा, गुलाम पुरवा, बेलहा, चरनगहिया, रामपुर बौढ़िहार, कुडऊ, घोसियारपुर व वजीरगंज सहित कई गांवों में राप्ती कटान कर रही है। एसडीएम सदर संजीव कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ व कटान प्रभावित इलाकों में लेखपालों से निगरानी कराई जा रही है। (संवाद)