{"_id":"64c159b9908046a14b0c1304","slug":"the-water-level-of-rapti-river-reached-23-cm-above-the-warning-point-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1414-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चेतावनी बिंदु से 23 सेमी ऊपर पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चेतावनी बिंदु से 23 सेमी ऊपर पहुंचा राप्ती नदी का जलस्तर
Wed, 26 Jul 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। बुधवार की शाम सात बजे तक राप्ती नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में कटान का खतरा बन गया है।
नदी चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर से 23 सेमी. ऊपर 103.850 मीटर पर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हो गया है। नदी का जलस्तर छह सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
जल आयोग सिसई घाट इकाई से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम राप्ती नदी का जलस्तर 103.850 मीटर था। यह चेतावनी बिंदु से 23 सेमी ऊपर है। हालांकि राहत की बात यह है कि नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान 104.620 मीटर से 77 सेमी नीचे है। सिसई घाट पर तैनात जूनियर इंजनियर मो. आजम ने बताया कि राप्ती नदी छह सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है।
विज्ञापन
जिला आपदा अधिकारी व एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि नदी के जलस्तर पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।