फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The vulture's condition improves after treatment at the Forest Centre

Balrampur News: फॉरेस्ट सेंटर में इलाज के बाद गिद्ध ही हालत में सुधार

Mon, 08 Dec 2025 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 08 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The vulture's condition improves after treatment at the Forest Centre
सादुल्लाहनगर रेंज के फरेंदा खुर्द गांव में मौजूद दुर्लभ गिद्ध ।-स्रोत: ग्रामीण
सादुल्लाहनगर। क्षेत्र के फरेंदा खुर्द में रविवार को मिले दुर्लभ गिद्ध का इलाज फॉरेस्ट सेंटर में चल रहा है। सोमवार को उसकी हालत में कुछ सुधार है। गिद्ध के पंखों के पास अब भी जख्म है, जिसके कारण वह उड़ नहीं पा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि पंख के जख्म भरने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। जैसे ही वह उड़ने लगेगा, गिद्ध को जंगल व सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

फरेंदा खुर्द में रविवार को खेतों के पास ग्रामीणों ने एक दुर्लभ काले गिद्ध को जमीन पर गिरा हुआ देखा। गिद्ध घायल था और उसके चारों ओर कौवों का झुंड लगातार हमला कर रहा था। ग्रामीणों ने कौवों को भगाकर गिद्ध की जान बचाई, लेकिन गिद्ध उड़ नहीं सका। गांव के ही रामजीलाल, रामकुमार और अन्य किसानों ने वन विभाग को सूचना दी थी।
विज्ञापन

वन रेंज की टीम के साथ वन दरोगा बहुश्रुत यादव गांव पहुंचे। टीम ने पहले आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया, फिर जाल की मदद से घायल गिद्ध को रेस्क्यू किया। गिद्ध के पंख पर चोट के गहरे निशान थे और वह बेहद कमजोर लग रहा था। वन दरोगा ने बताया कि यदि ग्रामीण समय रहते सूचना न देते, तो गिद्ध की जान बचाना मुश्किल हो जाता। यह बहुत ही दुर्लभ प्रजाति है और इसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेस्ट सेंटर में हो रहा इलाज
गिद्ध को प्राथमिक उपचार देने के बाद टीम ने उसके संपूर्ण इलाज के लिए विशेष वाहन से फॉरेस्ट सेंटर भेजा था। वहां वन चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। रेंजर वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि गिद्ध कहीं बाहर से यहां आया है। गिद्ध की उम्र करीब 14 वर्ष है। गिद्ध 25 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेस्कयू किया गया गिद्ध कौवों के हमले में बुरी तरह घायल हुआ है। उसके पंख के ऊपर और नीचे की तरफ गहरे जख्म हैं। एक घाव कुछ बेहतर है। उसके पूरी तरह ठीक होने तक इलाज किया जाएगा। पूरी तरह स्वस्थ होने पर इसे सुरक्षित जंगलों में छोड़ा जाएगा, ताकि यह प्राकृतिक माहौल में फिर से उड़ान भर सके। इसमें दो से चार दिन तक लग सकते हैं। रेंजर ने बताया कि यह गिद्ध झुंड में चलते हैं, अंदेशा है कि यह अपने झुंड से बिछड़ गया है। ऐसा ही एक गिद्ध रविवार को गोंडा के नवाबगंज में भी मिला है।

गिद्धों का संरक्षण बेहद जरूरीपूरे गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन की चर्चा पूरे दिन रही। लोगों ने कहा कि आज के दौर में गिद्ध जैसी संकटग्रस्त प्रजाति को बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह प्रकृति के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एमएलके पीजी कॉलेज के प्राणी विज्ञान के प्रोफेसर अशोक कुमार के अनुसार, दवाइयों में इस्तेमाल होने वाली कुछ रसायनयुक्त दवाओं और प्राकृतिक आवास कम होने की वजह से गिद्धों की संख्या तेजी से घटी है। यही कारण है कि ऐसे काले गिद्ध का मिलना किसी भी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।



पहले भी जिले में आ चुका है गिद्धों का झुंड
जिले की प्राकृतिक स्थिति ऐसी है कि यहां अक्सर गिद्धों का झुंड आता रहता है। बलरामपुर फर्स्ट के संयोजक सर्वेश सिंह ने बताया कि सुआंव नदी के आसपास गिद्ध दिखते हैं। वन विभाग की ओर से भी संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। रेंजर वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि गिद्ध कहीं बाहर से यहां आया है। माना जा रहा है कि मौसम में बदलाव से यह घूमने निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed