फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The voice of women empowerment resonated in the Nari Shakti Vandan campaign

Balrampur News: नारी शक्ति वंदन अभियान में गूंजी महिला सशक्तीकरण की आवाज

Fri, 17 Apr 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The voice of women empowerment resonated in the Nari Shakti Vandan campaign
फोटो-19-बलरामपुर के पचपेड़वा में चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्य अति​थ
बलरामपुर। नारी शक्ति वंदन अभियान से शुक्रवार को पचपेड़वा के एक मैरिज हाल में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार की नीतियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की नींव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रस्तावित बिल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षित और सशक्त नारी ही एक मजबूत समाज का निर्माण करती है। कार्यक्रम में जिला मंत्री ललित तिवारी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पद्मिनी ससिंह, मंडल अध्यक्ष अनीता चौधरी, ग्राम प्रधान फूलमती, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अजय सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed