फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The villagers' voices echoed in the Chaupal, raising issues ranging from waterlogging to roads

Balrampur News: चौपाल में गूंजी ग्रामीणों की आवाज, उठे जलभराव से सड़क तक मुद्दे

Fri, 15 May 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The villagers' voices echoed in the Chaupal, raising issues ranging from waterlogging to roads
महराजगंजतराई/ श्रीदत्तगंज। जिले के विभिन्न विकासखंडों में शुक्रवार को ग्राम चौपालों का आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीणों ने सड़क, जलभराव, पेंशन, किसान सम्मान निधि और आवास जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन




विकासखंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत देवनगर में आयोजित गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सोनी ने की। चौपाल में किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल क्षति मुआवजा तथा किसान सम्मान निधि से जुड़ी शिकायतें रखीं। वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामलों को मौके पर हल किए गए। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई, जिस पर संबंधित विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




उधर, विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम रामपुर बगनहा में आयोजित ग्राम चौपाल में पंचायत भवन जाने वाले मार्ग पर जलभराव का मुद्दा छाया रहा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क पर पानी भरा रहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण कर्ताराम, भरतलाल और मोल्हू ने इसके स्थायी समाधान की मांग उठाई। अधिकारियों ने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा और पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी हुई। देवनगर चौपाल में खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ, ग्राम प्रधान राजा राम, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल शुक्ल, पंचायत सहायक रीना और रोजगार सेवक विनय कुमार मौजूद रहे। वहीं रामपुर बगनहा चौपाल में एडीओ पंचायत अजय यादव, एडीओ कृषि सुशील कुमार, काउंसिल इंजीनियर प्रमोद सोनकर, सचिव छठीराम यादव समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। इसी तरह सदर ब्लॉक के रेहार गांव में चौपाल में सचिव उपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed