फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The villagers of Mangatandera will see the light of electricity for the first time.

Balrampur News: मंगतनडेरा के ग्रामीण पहली बार देखेंगे बिजली का उजाला

Sat, 25 Oct 2025 09:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Mangatandera will see the light of electricity for the first time.
बलरामपुर के ग्राम पंचायत रामपुर बगनहा गांव में ट्रांसफार्मर लगाते कर्मचारी। संवाद
श्रीदत्तगंज। ग्राम पंचायत रामपुर बगनहा के मजरा मंगतनडेरा में पहली बार विद्युतीकरण कार्य शुरू हुआ है। 50 घर वाले इस मजरे में जब बिजली के खंभे और तार लगने शुरू हुए तो ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दशकों से अंधेरे में डूबे इस गांव को भी अब रोशनी मिलेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक हम लोग लालटेन, मिट्टी के दीयों और सोलर लाइट के सहारे रातें गुजारते थे। बच्चों की पढ़ाई में परेशानी होती थी, गर्मी के दिनों में पंखे की हवा सपना थी। रात के अंधेरे में बीमारों की देखभाल और महिलाओं की सुरक्षा भी चुनौती बनी रहती थी। ग्रामवासी डॉ. राजकुमार वर्मा, रामसनेही वर्मा, डॉ. अखिलेश वर्मा, लहुरमन, मनोज कुमार, बसंतराम, भुसैली, धर्मेंद्र और सर्वेश आदि ने विधायक पल्टूराम का आभार जताया है। विधायक ने कहा कि सरकार हर घर बिजली के संकल्प को पूरा कर रही है। आजादी के बाद जिन गांवों में अंधेरा था, वहां अब विकास की किरणें पहुंच रही हैं। गांव मंगतनडेरा इसका उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed