फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The views of the sky, the springs of the land, celebrate all the Eids, sir has come...

Balrampur News: फलक के नजारों जमीं की बहारों, सब ईदें मनाओ हुजूर आ गए हैं...

Thu, 28 Sep 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 28 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The views of the sky, the springs of the land, celebrate all the Eids, sir has come...
बलरामपुर के उतरौला में निकाली गई जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंद।
बलरामपुर/उतरौला। बारह रबी उल अव्वल के मौके पर पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बृहस्पतिवार की सुबह आका की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा... का नारा बुलंद करते हुए जिले भर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस की अगुवाई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने की। बुधवार की पूरी रात लोगों ने घर व मस्जिदों में नमाज व कुरान की तिलावत कर मुल्क में अमन-चैन व कौम की सलामती के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नौशहरा स्थित बड़ी ईदगाह से बुधवार की रात सैय्यद अहमद रजा कादरी व बृहस्पतिवार की सुबह शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला। जुलूस-ए-मोहम्मदी में गंज मुरादाबाद शरीफ के पीरजादे शकीबुर्रहमान उर्फ भय्यू मियां, सूफी मियां, साफी मियां, मौलाना मोहम्मद उमर, कारी इकरार, कारी फरियाद, मौलाना अब्दुल वहाब, मौलाना कासिम अख्तर, मौलाना जैनुल आब्दीन व कारी अब्दुल नईम सहित कई मुस्लिम धर्मगुरु सहित कई मुस्लिम धर्मगुरु शामिल रहे।
विज्ञापन

बड़ी ईदगाह से निकलकर जुलूस-ए-मोहम्मदी वीर विनय चौराहा पहुंचा। जुलूस की अगुवाई कर रहे धर्मगुरुओं ने कहा कि हम लोग आज ऐसे पैगंबर की यौमे पैदाइश मना रहे हैं, जो पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। मोहम्मद साहब ने हमेशा सभी के साथ अच्छा व्यवहार किया। लोगों को मिलजुल कर रहने और एक-दूसरे का सहयोग करने का संदेश दिया। इस्लाम ने हमेशा सच्चाई की राह पर चलने का संदेश दिया है। इसके बाद उलेमाओं ने मिलाद पढ़कर लोगों की सलामती के लिए दुआ की। जगह-जगह उलेमाओं को माला व साफा पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस में श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, गैसड़ी विधायक डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक रामसागर अकेला, शाबान अली, इकबाल जावेद, समर जावेद, अब्दुल जब्बार खां, कमलेश सिंह, रामकुमार, ओंकार नाथ पटेल व तारिक पठान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान
उतरौला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस-ए-मोहम्मदी बरदही बाजार से निकाला गया। जुलूस में शामिल हजारों अकीदतमंद देखो मेरे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान का नारा बुलंद कर रहे थे। जुलूस में खानाए काबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर मौलाना अजमल की तकरीर के साथ जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में रब्बू सिद्दीकी, सादिक अली, हकीम फरमान, शाहिद खान, तुफैल व अलताफ सहित तमाम अकीदतमंद मौजूद रहे। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, नगर कोतवाल संजय दूबे, स्वतंत्र गुप्त, सुरेंद्र वर्मा व मनीष कुमार के साथ भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

रेहरा बाजार में पुरानी बाजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो ईदगाह पहुंचकर समाप्त हुआ। पेहर बाजार में जाफराबाद, महुआढार व महिली से जुलूस-ए-मोहम्मद रवाना हुआ, जिसमें ननमुन्ने, मुमताज खान, सुहेल खान व शमसुद्दीन आदि शामिल रहे। पचपेड़वा बाजार में नूरी मस्जिद से थाने तक जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों अकीदतमंद शामिल हुए। गैसड़ी में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। मुफ्ती अब्दुल सलाम, मौलाना रसूल कादरी व नूरुल हसन खान की अगुवाई में रजाबागडीह से जुलूस रवाना हुआ, जो बाबा मलंग शाह की मजार पर पहुंचकर समाप्त हुआ। गैड़ास बुजुर्ग में इटई रामपुर के पननहवा गांव से मौलाना गुलाम जिलानी फैजी की अगुवाई में जुलूस निकाला गया, जो धुसवा बाजार में मिलाद के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed