फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The unique confluence of tune and rhythm made everyone crazy.

Balrampur News: सुर व ताल के अनोखे संगम ने सबको बनाया दीवाना

Tue, 26 Dec 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 26 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The unique confluence of tune and rhythm made everyone crazy.
बलरामपुर। शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुर व ताल के अनोखे संगम ने सभी को अपना दीवाना बना लिया। इस दौरान राज्यों की थीम पर आधारित बच्चों की नृत्य प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत ने जहां देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया तो नाटक ने सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में सफल प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की मैनेजिंग डायरेक्टर सुदीपा बोस ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मानसी गुप्ता, मैत्री सोनकर व माहिरा ने सरस्वती वंदना एवं गणेश स्तुति के साथ की।
विज्ञापन

इसके बाद दिव्यांश कुमार ने शिव तांडव तो आद्या वैष्णवी व रिशा सोनी ने बंदे हैं उसके, हम पर किसका जोर...की प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों में श्रद्धा के साथ जाेश भर दिया। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर संगीता सरकार ने किया। इस दौरान छात्राओं ने बंगाली, पहाड़ी व गुजराती आदि राज्यों के लोकनृत्य प्रस्तुत कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्रों की तरफ से नशा मुक्ति, दहेज प्रथा, बाल विवाह व बालश्रम आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रस्तुत नाटक भी खूब सराहा गया। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य प्रमेंद्र कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed