फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The top student in wall painting will get a prize of 1500

वाल पेंटिंग में प्रथम स्थान के विद्यार्थी को मिलेगा 1500

Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
The top student in wall painting will get a prize of 1500
बलरामपुर। वन्य प्राणि सप्ताह के समापन अवसर पर शुक्रवार को डीफओ दफ्तर परिसर में विद्यार्थियों की वाल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक के 36 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। द्वितीय स्थान वाले को एक हजार और तृतीय स्थान वाले को 500 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएफओ प्रखर गुप्ता के निर्देशन, डीआईओएस गोविंद राम के सहयोग और उप प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों की वाल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

शिक्षक सुरेश कुमार यादव व डीपी गुप्ता ने वाल पेंटिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को जंगली जानवरों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। दोनों शिक्षकों के सुझाव पर विद्यार्थियों ने दीवार पर वन्य जीवों पर आधारित पेंटिंग बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शानदार वाल पेंटिंग करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार धनराशि के रुप में दिया जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से वन्य जीवों की सुरक्षा व जीवन चक्र के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। प्रतिभागियों के तीन समूह बांटे गए। कक्षा छह से आठ, कक्षा 9 व 10 और कक्षा 11 व 12 के समूह बनाकर वाल पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रत्येक समूह के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed