फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The third leopard roaming in the area was also caught in a cage

Balrampur News: इलाके में घूम रहा तीसरा तेंदुआ भी पिंजरे में कैद

Sun, 14 Jan 2024 01:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 01:27 PM IST
विज्ञापन
The third leopard roaming in the area was also caught in a cage
बलरामपुर। हरैय्या सतघरवा थाना क्षेत्र एवं बरहवा रेंज के धर्मपुर गांव में घूम रहा तीसरा नर तेंदुआ भी आखिरकार शनिवार को वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। इससे बीते ढाई माह से तेंदुए के खौफ के साय में जी रहे इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिली है। वन विभाग की टीम इससे पूर्व बेलवा एवं लालनगर सिपहिया गांव में एक-एक मादा तेंदुए को पिंजरे में कैद कर चुकी है। छह बच्चों की मौत का कारण बने इन तेंदुओं के कारण पूरे बरहवा रेंज से सटे गांवों के दहशत व्याप्त थी। बीते 10 दिनों में वन विभाग द्वारा यह पकड़े गए इस तीसरे तेंदुए को जनकपुर रेंज ले जाया गया है।
विज्ञापन

बीते 11 दिसंबर को धर्मपुर गांव में दस वर्षीय समीर अंसारी को तेंदुए ने अपना पहला शिकार बनाया था। बच्चे की मौत के सदमे में दूसरे दिन उसके बाबा मोहर्रम अली की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने गांव में जाल बिछाने के साथ ही पिंजरा भी लगा रखा था। शनिवार सुबह गांव में लगाए गए एक पिंजरे में बंधे बकरे का शिकार करने घुसा तेंदुआ इसमें कैद हो कर रह गया। इलाके में घूम रहे तीसरे तेंदुए को पकड़े जाने की खबर इलाके में फैलते ही क्षेत्रीय ग्रामीणों का भीड़ गांव में जुटने लगी। इलाके से तीन तेंदुए पकड़े जाने के बाद इनका आतंक व खौफ खत्म होने से सभी खुश नजर आ रहे थे। वन विभाग की टीम इससे पहले चार जनवरी को बरहवा रेंज के बेलवा तथा सात जनवरी को लालनगर सिपहिया गांव से भी एक एक तेंदुआ पकड़ चुकी है।
विज्ञापन




- बरहवा रेंज के कई गांवों में बीते करीब ढाई माह से तेंदुए का आतंक व्याप्त था। इस दौरान अलग- अलग गांवों में तेंदुए के हमले से छह बच्चों की हुई मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत व भय का माहौल व्याप्त हो गया था। रेंज के लालनगर सिपहिया गांव में चार नवंबर को पांच वर्षीय वंदिनी एवं 11 नवंबर को छह वर्षीय अरुण वर्मा, 16 नवंबर को बेलवा गांव में 10 वर्षीय विकास, 24 नवंबर को बनकटवा गांव में पांच वर्षीय रितेश, 3 दिसंबर को भगवानपुर गांव में आठ वर्षीय अनुष्का व 11 दिसंबर को धर्मपुर गांव में 10 वर्षीय समीर अंसारी की मौत तेंदुए के हमले से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





-डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि धर्मपुर गांव में शनिवार की सुबह पिंजरे में कैद हुआ नर तेंदुआ सात वर्ष का है। ड्रोन कैमरे के साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में इसी तेंदुए की तस्वीर कैप्चर हुई थी। काफी दिनों से वन विभाग की टीम इसकी तलाश में जुटी थी। पकड़े गए नर तेंदुए को जनकपुर रेंज लाया गया है। शासन के निर्देश बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed