फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The teams of Gasdi, Devipatan, Shivpura and Balrampur are in the next round

Balrampur News: गैसड़ी, देवीपाटन, शिवपुरा व बलरामपुर की टीम अगले दौर में

Fri, 05 Sep 2025 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
The teams of Gasdi, Devipatan, Shivpura and Balrampur are in the next round
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में ​क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी ।-संवाद
बलरामपुर। टीचर्स प्रीमियर लीग का आगाज शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। लीग का उद्घाटन मैच बेसिक वारियर्स गैसड़ी व तुलसीपुर के बीच हुआ। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गैसड़ी की टीम ने उद्घाटन मैच जीत लिया। देवीपाटन, शिवपुरा व बलरामपुर की टीम भी अपना-अपना मैच जीत कर अगले दौर में पहुंच गईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, भाजपा नेता अंजली मिश्रा व बीएसए शुभम शुक्ल ने किया। लीग का पहला मैच बेसिक वारियर्स गैसड़ी व तुलसीपुर के बीच खेला गया। तुलसीपुर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। गैसड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट में 173 रन बनाए। गैसड़ी की तरफ से अभ्युदय सिंह ने टूर्नामेंट के पहले ही गेंद पर छक्का लगाकर शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन

गैसड़ी टीम के पंकज गुप्त ने 31 गेंद पर 81 रन बनाकर मजबूत नींव रखी। जवाब में उतरी तुलसीपुर की टीम 12 ओवर में छह विकेट पर 141 रन ही बना सकी। इस तरह गैसड़ी 32 रन से उद्घाटन मैच जीतकर अगले दौर में पहुंच गई। गैसड़ी के पंकज गुप्त को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। दूसरा मैच बेसिक वारियर्स देवीपाटन व गैड़ास बुजुर्ग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गैड़ास बुजुर्ग की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 117 रन बनाए। देवीपाटन की टीम ने 11.2 ओवर में 118 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन के अनुपम वर्मा ने 22 गेंद पर 39 रन व जीवन ज्योति 13 गेंद पर 14 बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अनुपम वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। तीसरा मैच बेसिक वारियर्स शिवपुरा व रेहरा के बीच खेला गया। शिवपुरा ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 204 रन बनाए। रेहरा बाजार की टीम 12 ओवर में छह विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी। शिवपुरा ने 122 रनों से मैच जीत लिया। चौथा मैच बेसिक वारियर्स बलरामपुर व पचपेड़वा के बीच खेला गया। पचपेड़वा ने बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाकर 152 रन का लक्ष्य दिया है। बलरामपुर की टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया। इस अवसर पर बीईओ अशोक कुमार पाठक, स्वामीनाथ, संरक्षक विकास कांत पांडेय, अध्यक्ष संतोष उपाध्याय सहित सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed