फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The team surveyed the land for the construction of the overbridge

Balrampur News: ओवरब्रिज निर्माण के लिए टीम ने किया जमीन का सर्वे

Mon, 21 Jul 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The team surveyed the land for the construction of the overbridge
बलरामपुर। झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की पहल तेज कर दी गई है। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त के नेतृत्व में रविवार को ईओ नगर पालिका लालचंद, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता कुमार शैलेंद्र व लेखपाल बच्चाराम की टीम ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए भूमि का सर्व कर लिया है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट से संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट मिलने पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला माई सिटी में 15 जुलाई को ओवरब्रिज की सौगात, जाम से मिलेगी निजात, 16 जुलाई को खबर का असर झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर 200 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज व 17 जुलाई को भूमि सर्वे के एसडीएम के नेतृत्व में बनी संयुक्त टीम शीर्षक से खबरें प्रकाशित की गई थीं। खबर का संज्ञान लेकर डीएम पवन अग्रवाल ने सदर एसडीएम, ईओ नगर पालिका, अधिशासी अभियंता व लेखपाल को ओवरब्रिज निर्माण संबंधी सभी रिपोर्ट जल्द तैयार कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कराना डीएम की प्राथमिकता में है, जिससे बलरामपुर शहर के लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। एसडीएम ने बताया कि पहला सर्वे करीब डेढ़ सप्ताह पहले किया गया था। दूसरा सर्व कराकर रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही डीएम कार्यालय को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed