फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sweetness of Diwali will fade due to the outstanding honorarium

बकाया मानदेय दीवाली की मिठास करेगी फीकी

Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of Diwali will fade due to the outstanding honorarium
बलरामपुर। बकाया मानदेय रसोइयों के दीवाली की मिठास फीकी करेगी। छह माह से स्कूलों में काम करने वाली रसोइयों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। शासन स्तर से बजट न मिलने से रसोइयों के मानदेय का भुगतान अटका हुआ है। सुशीला देवी रसोइया सेवा ट्रस्ट के बैनर तले बीते दिन रसोइयों ने राज्य मंत्री पल्टूराम व बीएसए डॉ. रामचंद्र को सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ट्रस्ट की जिलाध्यक्ष सुशीला देवी के नेतृत्व में राज्य मंत्री व बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट व अन्य स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों को वित्तीय वर्ष 2021-22 में अप्रैल माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मानदेय भुगतान न होने से रसोइयों की दीवाली इस बार फीकी रह जाएगी। एक नवंबर से पहले बकाया मानदेय का समस्त भुगतान करा दिया जाए। सभी स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों का सामूहिक बीमा कराकर सुरक्षा प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी महंगाई में रसोइयों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाए जिससे घर गृहस्थी चलाई जा सके। निशुल्क चिकित्सकीय सुविधा, माह में दो दिन का आकस्मिक अवकाश देने के साथ-साथ मई जून माह का भी मानदेय दिया जाए।
रसोइयों को नियमित करके समय से मानदेय भुगतान कराने का इंतजाम किया जाए। गांवों में रसोइयों को हटाने की धमकी दी जा रही है जिसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। सवित्री, कुसमा, गीता सिंह, रामा देवी, पंकज कुमार, रेखा व सुरेश कुमार आदि रसोइयों ने दीवाली त्यौहार से पहले राज्य मंत्री व बीएसए से बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की है।

राज्य मंत्री ने रसोइयों की समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। बीएसए ने रसोइयों से बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल माह से मानदेय भुगतान करने का बजट नहीं आया है। बजट मिलते ही तत्काल मानदेय का भुगतान रसोइयों को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed