{"_id":"69652d391ef51d90ed029fc1","slug":"the-sun-came-out-bringing-relief-from-the-cold-balrampur-news-c-99-1-slko1019-140625-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: निकली धूप, ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: निकली धूप, ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
बलरामपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में धूप में बैठे वादकारी।-संवाद
बलरामपुर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते तीन दिन से लगातार दिन में सूरज निकलने से लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, बर्फीली हवा चलने से शाम को ठंड बढ़ गई है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से राहत मिली। हालांकि लगातार चलती ठंडी हवा ने सर्दी का असर बनाए रखा।
सुबह के समय सड़कों और बाजारों में चहल-पहल नजर आई, लेकिन लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। धूप निकलने से बुजुर्गों और बच्चों ने घरों की छतों और खुले स्थानों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी रही, जिससे लोग लंबे समय तक बाहर रुकने से बचते रहे।
विज्ञापन
दोपहर के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम कोहरा और ठंड रहेगा बल्कि दोपहर में धूप निकलती रहेगी।