फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The special train from Barhni to Mumbai will also stop at Balrampur.

Balrampur News: बलरामपुर में भी रुकेगी बढ़नी से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन

Tue, 11 Nov 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The special train from Barhni to Mumbai will also stop at Balrampur.
बलरामपुर। बढ़नी से उज्जैन वाया सूरत होकर मुंबई तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन के बलरामपुर में ठहराव की मंजूरी मिल गई है। अब ये ट्रेन बलरामपुर स्टेशन पर दिन में 2:40 से 2:42 तक रुकेगी। बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को लेकर पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने 28 अगस्त को रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा था। राज्यमंत्री ने ट्रेन के ठहराव का उन्हें आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने बताया कि ट्रेन का ठहराव पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की कर्मस्थली बलरामपुर के रेलवे स्टेशन पर नहीं था। यह ट्रेन बढ़नी से सीधे गोंडा स्टेशन पर रुकती है। बलरामपुर व श्रावस्ती के श्रमिक वर्ग के लोग जो सूरत और मुंबई में मजदूरी करते हैं साथ ही व्यापारी वर्ग जिनका भी आना-जाना इन दोनों स्थानों पर लगा रहता है, उन्हें निराशा होती थी।
विज्ञापन


उन्होंने बढ़नी से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या-09044 का ठहराव बलरामपुर स्टेशन पर किए जाने की मांग की थी। उनकी मांग पर मंजूरी मिल गई है। मंगलवार को रेल मंत्रालय की तरफ पूर्व सांसद दद्दन मिश्र को एक पत्र भेजकर ट्रेन के ठहराव की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने बताया कि ट्रेन के ठहराव से बलरामपुर व श्रावस्ती के सभी लोगों को लाभ मिलेगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बतायाकि बढ़नी से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या-09044 बलरामपुर स्टेशन पर भी रुकेगी। रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed