फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The security system of Utraula Court is God's trust

Balrampur News: भगवान भरोसे है उतरौला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 13 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
The security system of Utraula Court is God's trust
बलरामपुर के सिविल जज जूनियर डिवीजन के गेट पर नदारद सुरक्षाकर्मी।
उतरौला (बलरामपुर)। लखनऊ कचहरी में दिन दहाड़े हुई हत्या की घटना के बाद भी उतरौला पुलिस प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। सिविल जज उतरौला परिसर व तहसील न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे ही है। गेट पर न तो मेटल डिटेक्टर लगा है और न ही कोई सुरक्षाकर्मी तैनात है।
विज्ञापन

उतरौला कस्बे में संचालित सिविल जज जूनियर डिवीजन व अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय पर सुरक्षाकर्मी तो तैनात हैं लेकिन तहसील परिसर में स्थित न्यायालयों की सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। न्यायालयों व तहसील परिसर गेट पर मेडल डिक्टेटर न लगा होने से लोग बेधड़क लोग आते-जाते हैं। लखनऊ में हुई घटना के बाद प्रदेश के सभी न्यायालयों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध करने का आदेश दिया गया। इस आदेश के बाद जिला अदालतों पर वादकारी, अधिवक्ता व अन्य सभी लोगों की सघन तलाशी कर न्यायालय के अन्दर जाने दिया जाता है।
विज्ञापन

उतरौला में स्थित सिविल जज जूनियर डिवीजन व अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। न्यायालय के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर तक नहीं लगाया गया है। न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों की तलाशी के लिए कोई पुलिसकर्मी तक मौजूद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा परिचय पत्र
अधिवक्ता संघ उतरौला के अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा ने बताया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा को देखते हुए सभी अधिवक्ताओं को परिचय पत्र जारी किया जा रहा है। तहसील परिसर व दीवाना परिसर की सुरक्षा के लिए किसी पुलिस कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है।


शीघ्र सुदृढ़ की जाएगी सुरक्षा व्यवस्था
पहले चरण में जनपद स्तरीय न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए न्यायिक अधिकारी व बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की गई है। जिला न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद तहसील स्तरीय न्यायालयों पर पुलिस कर्मी समेत अन्य सुरक्षा संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा।
- केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed