फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The security cordon around the transformer was broken, the possibility of accident increased

Balrampur News: ट्रांसफाॅर्मर के चारों तरफ लगाया गया सुरक्षा घेरा टूटा, दुर्घटना की आशंका बढ़ी

Sat, 19 Aug 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 19 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The security cordon around the transformer was broken, the possibility of accident increased
बलरामपुर के तुलसीपुर में ​स्थित चुंगी नाका मुख्य चौराहे पर ट्रांसफार्मर के टूटे सुरक्षा घेरे के
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसीपुर(बलरामपुर)। नगर के मिल चुंगी नाका मुख्य चौराहे से बघेलखंड जाने वाले मार्ग पर लगे ट्रांसफाॅर्मर का सुरक्षा घेरा टूटा होने के कारण छुट्टा मवेशी उसमें घुस जाते हैं। ट्रांसफाॅर्मर व हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कभी-कभी तो ट्रांसफाॅर्मर में आग भी लग जाती है। क्षेत्रवासियों ने एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन को पत्र भेजकर बैरिकेडिंग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

नगरवासी प्रशांत कुमार सोनी, प्रकृति सोनी, पप्पू गुप्ता, पिंटू गुप्ता, संतोष कुमार, हिमांशु गुप्ता, नंदकिशोर व नानबाबू साहू आदि ने बताया ट्रांसफाॅर्मर के बाड़े के भीतर छुट्टा मवेशी विचरण करते रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मर में शाॅर्ट सर्किट होने के कारण आसपास की दुकानों में भी आग लगने का खतरा बना रहता है। शाॅर्ट सर्किट होने पर मवेशी निकलकर इधर-उधर भागने लगते हैं, जिससे आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं। इन लोगों ने एक्सईएन को पत्र भेजकर ट्रांसफाॅर्मर के चारों तरफ सुरक्षा घेरा करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अवधेश पटेल ने बताया कि शीघ्र ही बैरिकेडिंग को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed