{"_id":"67b77218d269a462e608c016","slug":"the-secret-of-leopards-death-will-be-revealed-by-investigation-of-bisra-in-bareilly-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121278-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बरेली में बिसरा जांच से खुलेगा तेंदुए की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बरेली में बिसरा जांच से खुलेगा तेंदुए की मौत का राज
Thu, 20 Feb 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के बरहवा रेंज क्षेत्र अंतर्गत गौरामाफी गांव के पदुमनाथ शुक्ला के खेत में बुधवार को एक मादा तेंदुआ का शव मिला था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच कराने का निर्णय लिया गया है। बरेली जिले में बिसरा जांच से मादा तेंदुए की मौत का राज खुलेगा।
जंगली जानवरों से लोगों की सुरक्षा के साथ उनके संरक्षण को लेकर सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से सटे गांवों में बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। बनकटवा रेंज के बरगदही गांव में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। एसडीओ एमबी सिंह ने बताया कि मादा तेंदुए के शरीर पर चोट के काई निशान नहीं मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारणों से सही पता नहीं चल सका है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मादा तेंदुए के बिसरे को जांच के लिए बरेली भेजा गया है। बिसरा जांच से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।