{"_id":"619a83a164c21e477c74976b","slug":"the-sale-of-khadi-products-will-continue-in-the-fair-balrampur-news-lko6054778128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में खादी उत्पादों के बिक्री की रहेगी धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में खादी उत्पादों के बिक्री की रहेगी धूम
विज्ञापन
बलरामपुर। बड़ा परेड के मेले में खादी उत्पादों के बिक्री की धूम रहेगी। पांच दिसंबर तक खादी मेला लगाया जाएगा। मेले से खादी के उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की गई है।
राज्य मंत्री पल्टूराम ने रविवार को खादी ग्रामोद्योग विकास समिति की तरफ से बड़ा परेड में लगाए गए मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। राज्य मंत्री ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग व स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है।
15 नवंबर से पांच दिसंबर तक मेला लगाया जाएगा। मेले में गर्म कपड़ों के साथ-साथ खादी से तैयार होने वाले अन्य उत्पादों की भी बिक्री होगी। आयोजन समिति की तरफ से अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
भाजपा उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी ने खादी ग्रामोद्योग विकास समिति की तरफ से लगाए गए 20 दिवसीय मेले की सराहना की। मेले में आने वाले लोगों को खादी से बने उत्पादों को खरीदने और प्रयोग करने का मौका मिल सकेगा।
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार सभी वर्ग के कामगीरों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में सभासद विनोद गिरि, अखिलेश सिंह, शासकीय अधिवक्ता पारितोष सिन्हा, आनंद नागर, कृष्ण कुमार तिवारी, राजू व आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।