Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The sacrifice of Bhagwan Birsa Munda was remembered on Janjatiya Gaurav Diwas

Balrampur News: जनजातीय गौरव दिवस पर याद किया गया भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान

Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of Bhagwan Birsa Munda was remembered on Janjatiya Gaurav Diwas
फोटो-12-बलरामपुर के विशुनपुर में लगे ​शिविर में स्टॉल का निरीक्षण करते महंत व अन्य ।-संवाद
जरवा/पचपेड़वा। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर और राजकीय आश्रम पद्धति जनजातीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को याद किया गया। वहीं, पचपेड़वा स्थित थारू जनजातीय संस्कृति संग्रहालय में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को प्राथमिक विद्यालय मोहकमपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी थारू और प्रभारी प्रधानाध्यापक बिपिन कुमार पांडेय ने बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और उनके संघर्षों के बारे में जानकारी दी। राजकीय आश्रम पद्धति जनजातीय इंटर कॉलेज के छात्रावास में भी कार्यक्रम आयोजित कर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


पचपेड़वा स्थित थारू जनजातीय संस्कृति संग्रहालय में मुख्य अतिथि देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोग भगवान बिरसा मुंडा को पूजनीय मानते हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर युवाओं को नई प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में थारू विकास परियोजना बिशनपुर विश्राम की ओर से हस्तशिल्प और प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। बाल विकास परियोजना के स्टाल पर मायरा व परनीत का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इस दौरान कृषि, पंचायती राज, लघु सिंचाई, पशुपालन, समाज कल्याण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और आधार सेवा केंद्र सहित विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

डॉ. विजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया। इसके साथ ही बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच कर मरीजों को दवाएं वितरित की गईं।


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, बीडीओ मोहित दुबे, सीडीपीओ कमलेश यादव, डॉ. प्रसून कुमार, रवि कुमार, विशाल श्रीवास्तव व डॉ. सरिता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed