फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The responsibility of elections will be on the shoulders of 10 thousand employees

10 हजार कर्मियों के कंधों पर चुनाव का होगा जिम्मा

Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
The responsibility of elections will be on the shoulders of 10 thousand employees
बलरामपुर। जिले के 10 हजार कर्मचारियों के कंधों पर विधानसभा चुनाव कराने का जिम्मा होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी विभागों के अफसरों ने पोर्टल पर अपने-अपने कर्मचारियों का डाटा फीड कराया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देश पर देर रात तक विकास भवन में कर्मचारियों का डाटा फीडिंग कराने में अफसर व कर्मी जुटे रहे। अपने विभाग के कर्मचारियों का डाटा न देने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। संविदा कर्मियों को डाटा में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ/मतदान कार्मिक रिया केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तक जिले के सभी विभागों के अफसरों ने अपने विभाग के कर्मचारियों का डाटा निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर फीड करा दिया है। जिले के सभी विभागों में 10 हजार कर्मचारियों की तैनाती है जिनका विवरण निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर फीड कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर फीड होने वाले कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान व मतगणना कार्य कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मचारियों का डाटा जुटाने का जिम्मा डीडीओ गिरीश कुमार पाठक को सौंपा गया है।

डाटा फीडिंग में संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव में ड्यूटी कराने के लिए संविदा कर्मियों को भी जोड़ा जाएगा। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विभाग के अधिकारी ने कर्मचारियों का डाटा फीड नहीं कराया होगा तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed