{"_id":"6854599d0b1951f6a60c93e4","slug":"the-protest-of-the-irrigation-department-engineers-continues-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128140-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिंचाई विभाग के अभियंताओं का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिंचाई विभाग के अभियंताओं का प्रदर्शन जारी
Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सिंचाई विभाग परिसर में प्रदर्शन करते अभियंता ।
बलरामपुर। सिंचाई विभाग परिसर में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नाराज अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। आजमगढ़ जनपद के डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय द्वारा अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग इंजीनियर अरुण सचदेव के साथ बदसलूकी और जानलेवा हमला किए जाने से आक्रोश है। अभियंताओं ने जांच व कार्रवाई न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
इस दौरान इंजीनियर्स एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश में डीएम की तरफ से अभियंताओं के उत्पीड़न व उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाए जाने की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। 13 जून को आजमगढ़ के डीएम ने अधिशासी अभियंता को अपने आवास पर बुलाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से डंडे से मारा। इस घटना से पूरे देश व प्रदेश के अभियंताओं में आक्रोश है। डीएम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए।
जनपद सचिव सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश कुमार मल, वित्त सचिव सहायक अभियंता सिंचाई मोहम्मद शहबाज, प्रचार सचिव अंकित वर्मा, अधिशासी अभियंता निर्माण निगम वीपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार गुप्ता, कुमार शैलेंद्र, राजेश कुमार, कमल किशोर, अखिलेश सिंह, राणा प्रताप यादव, सौरभ सिंह, अर्पित निगम व अनुज कुमार ने मुख्यमंत्री से जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान सहायक अभियंता सिंचाई इमरान आलम, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आलोक कुमार दुबे, सहायक अभियंता सिंचाई राहुल विश्वकर्मा व शफीक खान ने भी संबोधित कर विरोध जताया।