फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The program of consecration of the temple started with Kalash Yatra

Balrampur News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The program of consecration of the temple started with Kalash Yatra
बलरामपुर के रहिया देवी मंदिर के पास नाले से कलश में जल भरती महिलाएं।
बलरामपुर। जरवा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बेतहनिया कन्हईडीह में रविवार को कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो गया। कलश यात्रा के बाद महामृत्युंजय मंत्र जप व यजुर्वेद का पाठ किया गया।
विज्ञापन

मंदिर के अध्यक्ष सुरेश ने बताया कि रविवार को जंगल के मध्य रहिया माता मंदिर के पास पहाड़ी नाले से 108 महिलाओं ने कलश में जल भरकर यात्रा प्रारंभ की। कलश यात्रा मोहकमपुर, सुंदरडीह, टंडवा, बालापुर व जरवा होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में महिलाओं ने देवी गीत व भजन गाकर सभी को भक्ति के सागर में डूबो दिया।
विज्ञापन

शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ कलश को रखकर पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा में अनीता, सरिता, आरती, इंदिरा, देवी, गेंदासारी, लक्ष्मी, पुष्पा, शकुंतला, मीरा, मीना व ज्ञानमती आदि थारू महिलाएं शामिल हुईं। कलश यात्रा के बाद लोगों ने महामृत्युंजय मंत्र जप के साथ यजुर्वेद का पाठ भी किया। शाम को अयोध्या धाम से आए पंडित राहुल तिवारी, पंडित आचार्य राम कुमार, पंडित अनुराग दास, पंडित ओम नारायण, पंडित राजेश मिश्रा व पंडित मुन्नालाल ने श्रीराम कथा का वर्णन किया। इस अवसर पर विशाल, पूर्व प्रधान अंगनू, प्रभुनाथ, रामसमुझ व विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed