फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The process of by-election for the post of prime minister has started, voting will be held on September 6.

Balrampur News: प्रधान पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू, छह सितंबर को होगा मतदान

Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The process of by-election for the post of prime minister has started, voting will be held on September 6.
बलरामपुर। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। जिले में पांच ग्राम प्रधान, तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य व 38 ग्राम पंचायत सदस्यों के उपचुनाव के लिए छह सितंबर को ब्लॉक कार्यालय पर मतदान कराया जाएगा। उपचुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवपुरा व हार्थीगर्दा, गैसड़ी ब्लॉक की हरनहवा सुस्ता व पिपरा दुर्गानगर, श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलहा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है। सदर ब्लाॅक के सोनार, तुलसीपुर के सुदर्शनजोत और रेहरा बाजार के महुआ में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। इसी तरह सदर ब्लॉक में 11, उतरौला में आठ, रेहरा बाजार में छह, हरैया सतघरवा में चार, गैसड़ी व तुलसीपुर में तीन-तीन, गैड़ासबुजुर्ग में दो और श्रीदत्तगंज ब्लॉक में एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

उपचुनाव की समस्त प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक कार्यालय में संपन्न होंगी। इन पदों पर चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों की खरीद शुरू हो गई है। 22 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा किया जाएगा। 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी औार इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। ब्लॉक कार्यालयों पर छह सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक उपचुनाव के लिए वोट डाला जाएगा। आठ सितंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे कार्यालय
जिले में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव कार्यक्रम, रिक्त पदों पर आरक्षण व नामांकन संबंधित समस्त जानकारी ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, तहसील कार्यालय व जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रक्रिया चलेगी।
- अरविंद सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed