फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The poor will get free two months ration

गरीबों को दो महीने का मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न

Thu, 20 May 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The poor will get free two months ration
बलरामपुर। गरीबों को दो महीने का निशुल्क राशन दिया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों को राशन देने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सदर विधायक पल्टूराम ने गुरुवार को भगवतीगंज के विशुनपुर दक्षिणी की कोटेदार ऊषा मिश्रा की दुकान से राशन वितरित किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कार्ड धारकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कोरोना काल में किसी भी गरीब को भूखे पेट नहीं रहना पड़ेगा। विशुनपुर उत्तरी के कोटेदार रामदास के दुकान पर भी सदर विधायक ने पात्र गृहस्थी योजना व अंत्योदय कार्डधारकों के साथ-साथ अन्य गरीबों को भी राशन दिया और कोटेदारों को समय से राशन वितरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक ने जो गरीब वर्ग कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलकर कामकाज नहीं कर सकते है उनके लिए सरकार ने इन योजनाओं के तहत लाभ पहुंचाने की व्यवस्था की है। भाजपा जिला मंत्री बृजेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के इस प्रयास की सराहना की। पूर्ति निरीक्षक सदर इंद्रभान वर्मा ने कहा कि 20 से 31 तारीख के मध्य सभी को कोटेदार की दुकान पर राशन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर कोई समस्या हो तो वह उन्हें सूचित करें जिसका निराकरण तत्काल कराएंगे। इस अवसर पर शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार शुक्ला, आकाश पांडेय, लक्ष्मी नरायन मिश्र, बैजनाथ पाठक, सुरेंद्र कुमार, विवेक मिश्र, कल्लू यादव, दुखहरन यादव, मोहम्मद इद्रीश, छेदीराम व गोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed