फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The Panchayat chair is stained with murder and cow smuggling

Balrampur News: पंचायत की कुर्सी पर लगे हत्या व गो तस्करी के दाग

Sun, 13 Jul 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 13 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The Panchayat chair is stained with murder and cow smuggling
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की सरगर्मी जैसे-जैसे बढ़ रही है। वैसे-वैसे कई ग्राम प्रधानों की कार्यशैली और आचरण को लेकर विवाद भी सामने आने लगे हैं। जिले में कुछ ऐसे प्रधान भी हैं जो भ्रष्टाचार, हत्या और गोवंश तस्करी जैसे संगीन मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। कुछ पर कार्रवाई हो चुकी है तो कई के खिलाफ जांच जारी है।
विज्ञापन

8 जून 2022 को ग्राम प्रधान सुनील जायसवाल उर्फ बाबा ने खेत में पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों को गोली मार दी थी। इसमें एक की मौत हो गई। वारदात के बाद फरार हुए प्रधान को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। जुलाई 2024 में ग्राम प्रधान जाबिर अली पर आरोप लगा कि उन्होंने दैवीय आपदा राहत कोष के तहत 16 लाख में से 6 लाख रुपये जालसाजी कर विनय मेडिकल स्टोर के खाते में ट्रांसफर करा दिए। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मनरेगा में 58 लाख से अधिक का गबन
जून 2025 में सामने आए एक मामले में ग्राम प्रधान अब्दुल वहाब पर मनरेगा योजना के तहत तालाब सुंदरीकरण के नाम पर 58.34 लाख रुपये के गबन का आरोप है। इस मामले में प्रधान सहित कई अधिकारी भी जेल जा चुके हैं। जांच अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश तस्करी में बर्खास्तगी
जुलाई 2025 में ग्राम प्रधान राजकिशोर यादव को गोवंश की अवैध ढुलाई और पशु क्रूरता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जवाब संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने उन्हें पद से हटा दिया।
अब छवि व सेवा भाव पर मिलेगा वोट
इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। महदेइया के शिवकुमार, पेहर की रामवती, हरैया के अमजद अली और महराजगंज तराई के वीरेन्द्र का कहना है कि इस बार वादा नहीं, काम और छवि देख कर वोट दिया जाएगा। ऐसे लोगों को चुनेंगे, जिनका व्यवहार सेवा भाव से प्रेरित हो और जिन पर कोई आपराधिक दाग न हो।


मतदाता सूची से हटेंगे फर्जी नाम
बलरामपुर। आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी व्यक्ति दो पंचायतों में वोटर नहीं हो सकता। यदि कोई दोहराव पाया गया तो उसका नाम एक स्थान से हटा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो मतदाता स्थायी रूप से बाहर बस चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उनके नाम भी सूची से विलोपित किए जाएंगे। बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर सूची का सत्यापन करेंगे। नई सूची में उन युवाओं के नाम जोड़े जाएंगे जो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed