{"_id":"6776d785a2ea2f31ae0ac606","slug":"the-only-support-for-a-population-of-three-lakhs-is-the-daggamar-balrampur-news-c-99-1-brp1008-119105-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन लाख की आबादी का डग्गामार ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन लाख की आबादी का डग्गामार ही सहारा
Thu, 02 Jan 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक की तीन लाख की आबादी को रोडवेज बस की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मथुरा, ललिया, शिवपुरा व बरदौलिया सहित 110 ग्राम पंचायतों के लोग डग्गामार वाहनों से सफर करने को विवश हैं। क्षेत्रवासियों ने आवागमन की समस्या दूर कराने के लिए रोडवेज बस का संचालन कराने की मांग की है।
क्षेत्रवासी शिवप्रसाद, बलदेव, रामनरेश, मनोहर लाल, दीपक, महेश, अजय कुमार आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि हरैया सतघरवा ब्लॉक की आबादी तीन लाख से अधिक है। राप्ती नदी से नेपाल देश तक हरैया सतघरवा ब्लॉक की सीमा है। इस क्षेत्र में 12 से अधिक ग्रामीण बाजार हैं। रोडवेज बसों का संचालन न होने से यहां के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इन लोगों ने हरैया सतघरवा ब्लॉक के लिए रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की है, जिससे यहां के लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
परिवहन मंत्री से भी की गई है मांग
बलरामपुर से हरिहरगंज-बरदौलिया मार्ग पर रोडवेज बसों को चलाए जाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी भी परिवहन मंत्री से मांग कर चुकी हैं। अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने बताया कि बीते दिनों लखनऊ में परिवहन मंत्री से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा गया था। मंत्री ने जल्द ही इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू करवाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
की जा रही संचालन की तैयारी
हरैया सतघरवा ब्लॉक के लिए रोडवेज बसों का संचालन कराने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही यह सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।
गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम