फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The noise of election campaign will stop in Balrampur today

बलरामपुर में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
The noise of election campaign will stop in Balrampur today
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव के मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1857 पोलिंग बूथों पर 16.12 लाख वोटर 49 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के 48 घंटे पहले मंगलवार शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना हो जाएंगी। मतदेय स्थलों पर पहुंचने के बाद सभी 1857 पोलिंग पार्टियां रात्रि विश्राम के बाद तीन मार्च सुबह छह बजे से मतदान शुरू करा देंगी। सभी मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री का पहरा रहेगा, वोटरों को पूरी सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार बंद होने से पहले तक वोटरों को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने सोमवार को बताया कि पहली मार्च की शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। दो मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम से चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मार्च को होने वाले मतदान के दिन बूथ के अंदर किसी भी एजेंट व मीडिया के प्रतिनिधि या किसी भी प्रत्याशी को मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्र के भीतर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी नहीं होगी। सुरक्षा कर्मी पोलिंग बूथों के बाहर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। सुरक्षा कर्मी भी मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के 1857 पोलिंग बूथों पर सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री फोर्स के कंधों पर है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। चप्चे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी। पुलिस की क्यूआरटी टीमें लगातार भ्रमणशील रहेंगी जो किसी भी सूचना पर दस मिनट में पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगी।
सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के वाहनों को जीपीएस से लैस किया गया है जिससे उनके रियल टाइम की मॉनीटरिंग हो सके। रूट को भी जीपीएस पर फीड किया गया है जिससे फोर्स को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो।
डीएम ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया है कि जिले के सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। मतदान के दौरान अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए दो मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम से 1857 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिक के रूप में 8180 कार्मिकों को मतदेय स्थलों के लिए भेजा जाएगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 प्रतिशत रिजर्व के साथ पोलिंग पार्टियों को समय से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों तक पहुंचाने वाले वाहनों को सेक्टर मजिस्ट्रेटों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रभारी यातायात व्यवस्था/सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि सोमवार को पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल तक ले जाने व लाने वाले सभी वाहनों को सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंप दिया गया है। वाहनों को उपलब्ध न कराने वाले 10 मालिकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराने और उनका पंजीकरण निरस्त कराने का निर्देश एआरटीओ अरविंद यादव को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed