फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The new Bahraich-Khalilabad railway line will be constructed from Uttaraula

Balrampur News: उतरौला से होगा बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन का निर्माण

Tue, 20 Jan 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The new Bahraich-Khalilabad railway line will be constructed from Uttaraula
बलरामपुर। उतरौला से बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन बिछाने का निर्माण शुरू होगा। मई महीने से उतरौला तहसील के ग्राम टेढ़वा तप्पाबांक से निर्माण शुरू करने की तैयारी हो रही है। ड्रोन सर्वे पूरा होने के बाद रेलवे विभाग की इंजीनियरिंग टीम ने भौतिक सत्यापन कर लिया है। दोनों तहसीलों के 44 गांवों में 257.92 हेक्टेयर जमीन खरीद की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


दोनों तहसीलों में बाकी बचे 22 गांवों में जमीन का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सदर व उतरौला तहसीलों के 66 गांवों से होकर नई रेल लाइन गुजरेगी। बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन बिछाने के लिए सदर व उतरौला तहसील के 44 गांवों में जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


उतरौला तहसील के 27 गांवों में जमीन खरीद का ब्योरा जुटा लिया गया है। टेढ़वा तप्पाबांक में 4.29 हेक्टेयर, चुचड़ी सहंगिया में 7.6 हेक्टेयर, चुचड़ीहदी में 4.15 हेक्टेयर, बांकभवानीपुर में 5.38 हेक्टेयर, गोवर्धनपुरवा में 3.61 हेक्टेयर, ताराडीह में 1.65 हेक्टेयर, पुरैना बुलंद में 7.42 हेक्टेयर, मैनहा में 6.03 हेक्टेयर व ग्राम पिड़िया बुजुर्ग में 11.14 हेक्टेयर जमीन की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तहसील के छितरपारा में छह हेक्टयेर, पिपराराम में 2.60 हेक्टेयर, बजरमुंडा में 2.75 हेक्टेयर, बक्सरिया में 6.48 हेक्टेयर, चिरैइया में 5.41 हेक्टेयर, लालगंज में 3.69 हेक्टेयर, सेखुइया कस्बा में 4.55 हेक्टेयर, उतरौला में 0.83 हेक्टेयर, जोगीबीर में 0.69 हेक्टेयर, अमया देवरिया में 4.38 हेक्टेयर, बड़हरा में 8.72 हेक्टेयर, रहगवां में 5.42 हेक्टेयर, कपौवा शेरपुर में 5.39 हेक्टेयर, दारी चौरा में 6.16 हेक्टेयर, विश्म्भरपुर में 11.17 हेक्टेयर, डोवाडाबर में 5.02 हेक्टेयर व चवंई बुजुर्ग में 19.44 हेक्टेयर जमीन खरीदने का खाका तैयार कर लिया गया है।


जमीन खरीदने का ब्यौरा तैयार
सदर तहसील के ग्राम सेखुइया में 4.52 हेक्टेयर, गनेशपुर में 1.20 हेक्टेयर, देवरिया में 5.99 हेक्टेयर, भगवनियापुर में 5.24 हेक्टेयर, बनघुसरा में 15.84, लुचुइया में 7.89 हेक्टेयर, जोरावीरपुर में 7.62 हेक्टेयर, सिरसिया में 2.71 हेक्टेयर, फरेंदा में 7.04 हेक्टेयर, दूल्हापुर में 6.11 हेक्टेयर, बलरामपुर सदर में 8.58 हेक्टेयर, पयागपुर में 2.41 हेक्टेयर, बेलवा सुल्तान में 5.13 हेक्टेयर, कलंदरपुर में 9.39 हेक्टेयर व रघवापुर में 13.21 हेक्टेयर जमीन खरीदा का ब्योरा तैयार कर लिया गया है।



चार माह में पूरी होगी जमीन खरीद की प्रक्रिया
खलीलाबाद से बहराइच नई रेल लाइन परियोजना (स्पेशल प्रोजेक्ट) के तहत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से बलरामपुर व उतरौला तहसील के 66 गांवों से होकर नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। चार माह में जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद नई रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

-रवींद्र मेहरा, डिप्टी चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed