{"_id":"5d4482ec8ebc3e6cd666e06a","slug":"the-needy-will-soon-find-their-home-balrampur-news-lko4743002116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द साकार होगा जरूरतमंदों का अपने घर का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द साकार होगा जरूरतमंदों का अपने घर का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले के 35 हजार गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अपने घर के सपने साकार होने वाले हैं। चालू वित्त वर्ष में भारत सरकार के पोर्टल पर गरीबों का ब्योरा अपलोड करा दिया गया है।
वर्ष 2011 की जनगणना सूची से गरीबों का नाम ब्योरे में शामिल किए गए हैं। शौचालय, गैस व बिजली कनेक्शन जैसे संसाधनों से गरीबों के घरों को लैस किया जाएगा। सभी गरीबों के घर परिसर में दो-दो सहजन के पौधे भी हरियाली के लिए रोपित कराए जाएंगे।
डीआरडीए के वरिष्ठ सहायक निरुपम श्रीवास्तव ने बताया कि वित्त वर्ष 2015-16 से 2018-19 तक जिले के सभी नौ ब्लॉकों से 8794 गरीबों के घरों के निर्माण पूरे हो चुके हैं। भारत सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरे कराए गए मकानों की सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अगस्त 2019 के प्रथम व दूसरे सप्ताह में गरीबों को नए घरों में गृह प्रवेश कराने का निर्देश दिया है। जिले के प्रभारी मंत्री, सांसद व संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक की मौजूदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरे कराए गए 8794 गरीबों को घरों की चाभी सौंपी जाएगी। इन सभी घरों के सामने दो-दो सहजन के पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
वित्त वर्ष 2019-20 में भारत सरकार ने वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 428 गरीबों का चयन करने का लक्ष्य दिया। लक्ष्य में 417 अन्य पिछड़े व सामान्य एवं 11 अल्पसंख्यकों को शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में पिछड़े व सामान्य के सभी लाभार्थियों का चयन हो चुका है। अल्पसंख्यक में 11 के सापेक्ष मात्र तीन का चयन हो सका है। सात लाभार्थी पात्र नहीं पाए गए हैं। दोनों मानक में चयनित 420 लाभार्थियों को प्रथम किस्त तथा छह लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी कर दिया गया है।