{"_id":"65395cd6cd7944f7e20034c5","slug":"the-name-of-every-eligible-youth-should-be-added-to-the-voter-list-balrampur-news-c-99-1-slko1019-3980-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाए हर पात्र युवा का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वोटर लिस्ट में जुड़वाया जाए हर पात्र युवा का नाम
Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पुनरीक्षण के दौरान एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले हर पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराया जाए। यह अपील जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने की। वह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
डीएम ने बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों से कहा कि पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूचियों को पूरी तरह अपडेट व त्रुटिहीन बनाने के लिए वह प्राथमिकता के आधार पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति भी सुनिश्चित कर सहयोग प्रदान करें। बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य 27 अक्टूबर को प्रकाशित किया जाएगा। 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर के दौरान ऐसे युवा जिनकी आयु 18 से 21 वर्ष की है एवं उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है फॉर्म-6 भर कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर सकते हैं।
बताया कि ऐसे नागरिक जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है लेकिन नाम, पता, आयु अथवा अन्य प्रविष्टियां में त्रुटि है तो उसको दूर किए जाने के लिए फॉर्म-8 भर कर इन कमियों को दूर कर सकते हैं। मतदाता सूची 27 नवंबर से 9 दिसंबर तक निशुल्क सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी। कोई भी व्यक्ति इस दौरान अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर बूथ लेवल अधिकारियों को संबंधित फार्म भरकर दे सकता है।