फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The MLA expressed displeasure at the flaws in the hospital

अस्पताल में खामियां मिलने पर विधायक ने जताई नाराजगी

Mon, 30 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
The MLA expressed displeasure at the flaws in the hospital
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर का निरीक्षण किया। अस्पताल में खामियां पाए जाने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताई। जिम्मेदार से फोन पर वार्ता कर अस्पताल में सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। प्रसव केंद्र में भर्ती मरीजों ने भोजन न मिलने की शिकायत की। मरीजों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए विधायक ने जिम्मेदार से फोन पर वार्ता कर मरीजों की शिकायतों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को आश्वासन दिया कि भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने सभी मरीजों को केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति काफी गंभीर है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम प्रधान रशीद खान ने अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण कराने और सोलर लाइटें लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनएम गीता व नर्स माया ने विधायक को अस्पताल की सुविधाओं के बारे में बताया। प्रसव केंद्र की स्वच्छ एवं स्वस्थ व्यवस्था देखकर विधायक ने कर्मचारियों की तारीफ की। निरीक्षण के दौरान डॉ. हुकुम सिंह, पवन कुमार वर्मा, डॉ. मनीष सिंह, शिव प्रताप यादव, गणेश सोनी व मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed