फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The mercury dropped due to rain, the cold increased

बारिश के कारण लुढ़का पारा, बढ़ी कड़ाके की ठंड

Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to rain, the cold increased
बलरामपुर। लगातार हो रही बारिश से पारा लुढ़क गया है। रविवार को भी कड़ाके की ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

बारिश से तैयार सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि गन्ना, अरहर, मटर तथा चने की फसल को बारिश से लाभ भी पहुंचा है। मौसम खराब होने से पहले दिन में हल्की धूप से लोगों को ठिठुरन सर्दी से राहत मिल रही थी, लेकिन बारिश ने खेल बिगाड़ दिया।
विज्ञापन

बारिश के कारण खेतों से कटकर खलिहान में आई सरसों की फसल भीगने से उसके नुकसान होने की संभावना काफी बढ़ गई है। किसान इशरार, रोहित, परवेज, मोहित व सुंदर आदि ने बताया कि यदि शीघ्र मौसम साफ नहीं हुआ तो सरसो की तैयार फसल सड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर किसानों ने बताया कि बारिश से गेहूं, गन्ना व मटर की फसल को फायदा पहुंचा है। फसल की पत्तियों पर जमी ओस तथा पाले की धुलाई हो गई है। बारिश से लोगों को सड़कों पर फैले कीचड़ से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed