फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The medical college team examined the reality of the survey

Balrampur News: मेडिकल कॉलेज की टीम ने परखी सर्वे की हकीकत

Mon, 16 Jan 2023 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The medical college team examined the reality of the survey
बलरामपुर। टीबी व कैंसर मरीजों की पहचान करने के लिए जिले में सब नेशनल सर्टीफिकेट (एसएनसी) सर्वे चल रह है। इसका स्थलीय सत्यापन करने के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज की टीम सोमवार को जनपद में पहुंची। टीम ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के दस घरों का सत्यापन करते हुए सर्वे की हकीकत परखी।
विज्ञापन

एसएनसी सर्वे की हकीकत परखने के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच के दो प्रोफेसर डॉ. शहनवाज व डॉ. नृपेंद्र की टीम सुबह साढ़े दस बजे जिला क्षय रोग चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सजीवन लाल से अभियान में हुए सर्वे व आंकड़ों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इसके बाद अधिकारी सत्यापन का हाल जानने के लिए अभिलेखों के साथ नगर के वार्ड नंबर पांच विशुनीपुर रिजर्व में पहुंचे। वहां अभिलेख में दर्ज किए गए पांच घर के सदस्यों से सर्वे से संबंधित जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे बीमारियों के बारे में भी बातचीत की गई। इसके बाद टीम सदर ब्लॉक के शेरूपुर गांव पहुंची। गांव में भी पांच घरों में सर्वे कार्य का सत्यापन किया। इस दौरान मरीजों से टीबी फैलने के कारण व उसके लिए मिलने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली।

सदस्यों ने बताया कि सत्यापन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सत्यापन के दौरान टीबी अस्पताल के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अविनाश विक्रम सिंह, शीवेंद्र सिंह, पीपीएम कोऑडिनेटर सुमित साहू, एसटीएस संदीप यादव व एसटीएलएस सूर्य मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed