फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The matter of taking money for Aadhar card heated up, complaint

Balrampur News: आधार कार्ड के लिए पैसे लेने का मामला गर्माया, शिकायत

Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
The matter of taking money for Aadhar card heated up, complaint
बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए 500-500 रुपये सुविधा शुल्क लिए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार को अभिभावक व बच्चों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में पहुंचे अभिभावक व बच्चे अल्का, शिवानी, शनि, बबिता, प्रेमा, आदित्य, हीरालाल व मानसी आदि ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र गैसड़ी में व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चों के आधार फीडिंग में दिक्कत न आए। वहीं बीआरसी पर तैनात कर्मी बच्चों का आधार कार्ड बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। वह बाहरी लोगों का आधार कार्ड बनाते हैं जब बच्चों का कार्ड बनाने को कहते हैं तो 500-500 रुपये सुविधा शुल्क लेते हैं। बच्चों का आरोप है कि तैनात कर्मी ने 500-500 रुपये शुल्क लिया है।
विज्ञापन

वहीं गैसड़ी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीनगर के अनुचर रामजी मिश्र ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय भरिया बिजुलिया के 10 बच्चे बीआरसी में आधार कार्ड बनवाने लगातार 10 दिन गए, लेकिन उन लोगों का आधार कार्ड नहीं बना। इसकी शिकायत जब खंड शिक्षा अधिकारी से की गई तो उसे ही धमकाया जा रहा है। बीएसए शुभम शुक्ला का कहना है कि इस मामले की शिकायत आई थी, इस पर संबंधित कर्मी को पहले ही हटा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed