{"_id":"6aa97d70386d3664840b93cd","slug":"advised-children-to-attend-school-regularly-and-study-diligently-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154833-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बच्चों को नियमित स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ने की दी सीख
Tue, 15 Sep 2026 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो-36-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय धुसाह में बच्चों को बिस्कुट देते प्रभारी मंत्री ।-स्रोत :
बलरामपुर। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धुसाह का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया और उनके शैक्षिक स्तर की जानकारी ली। कक्षा एक, दो और पांच के विद्यार्थियों से पाठ्यक्रम व सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। साथ ही बच्चों से किताब पढ़वाकर उनके पठन कौशल को परखा।
बच्चों के उत्साहपूर्वक जवाब देने पर मंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई के साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेलना भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, स्वच्छता और अच्छी आदतों को दिनचर्या में शामिल करने की सीख दी।
मंत्री ने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनमें अनुशासन, स्वच्छता, समयबद्धता और सकारात्मक सोच विकसित करें। उन्होंने विद्यालय में मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था और उसकी गुणवत्ता की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर बच्चों और महिलाओं को मिल रही सेवाओं तथा पोषण संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान गर्भवती महिला की गोद भराई और बच्चे का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने बच्चों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।