फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The leopard was spotted again, and villagers chased it away

Balrampur News: फिर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने हांका लगाकर खदेड़ा

Wed, 03 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The leopard was spotted again, and villagers chased it away
पिपरहवा चौराहा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की जनकपुर रेंज के ग्राम मदरहवा के पास मंगलवार रात एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार देर रात अचानक कुत्तों के भौंकने पर लोग घरों से बाहर निकले तो गांव के निकट तेंदुआ नजर आया।
विज्ञापन



ग्रामीण अविनाश सिंह, अकलीम, समर बहादुर सिंह, गुलाम, दिनेश, राजेंद्र और चंद्रभान ने बताया कि तेंदुए को देखते ही लोगों ने शोर मचाते हुए हांका लगाया, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दो बकरियों का शिकार किए जाने के बाद से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है और रात के समय खेतों तथा गांव के बाहर निकलने में डर महसूस हो रहा है। बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन




वन विभाग की टीम क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है। जनकपुर रेंज के रेंजर अमरजीत प्रसाद ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय अकेले जंगल और नालों के आसपास न जाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed