फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The leopard took away the goat sleeping among the children on the roof

Balrampur News: छत पर बच्चों के बीच सो रही बकरी को उठा ले गया तेंदुआ

Thu, 24 Jul 2025 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The leopard took away the goat sleeping among the children on the roof
जरवा (बलरामपुर)। वन रेंज तुलसीपुर के नवानगर गांव में बुधवार की रात करीब दो बजे छत पर बच्चों के बीच सो रही बकरी को तेंदुआ उठा ले गया। बकरी को लेकर तेंदुए ने छत से 15 फिट नीचे छलांग लगा दी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन

ग्राम नवानगर निवासी अब्दुल कादिर ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनकी बकरी बच्चों के बीच में ही रहती थी। रात में दो बजे बिजली गुल हो गई। घर सभी लोग छत पर सोने चले गए। बकरी भी बच्चों के बीच में सोने लगी। तभी तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया। बकरी चिल्लाई तो घर के लोग जाग गए। टाॅर्च जलाकर देखा तो तेंदुआ बकरी को लेकर छत से कूद गया।
विज्ञापन

जमील, वसीम, समसुल्ला व जमाल आदि ने शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ा तो वह बकरी को लेकर खेत में छिप गया। सुबह खेत में बकरी के अवशेष भी पाए गए। प्रधान सालिकराम ने बताया कि तीन माह पहले भाई राम दुलारे पर दोपहर में तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया था। तीन महीने पहले जिलानी खान की कई मुर्गियों को भी तेंदुआ निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि गांव में वन विभाग की टीम भेजी जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed