फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The last rites of the pilgrims took place in a sad atmosphere

Balrampur News: गमगीन माहौल में हुआ तीर्थ यात्रियों का अंतिम संस्कार

Mon, 30 Sep 2024 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
The last rites of the pilgrims took place in a sad atmosphere
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। ओडिशा में बस पलटने से जान गंवाने वाले तीर्थ यात्रियों का अंतिम संस्कार सोमवार को गमगीन माहौल में किया गया। लोगों ने नम आंखों से तीर्थ यात्रियों को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

18 सितंबर को गौरा चौराहा व पचपेड़वा थाना क्षेत्र के 20 से अधिक लोग जगन्नाथपुरी की यात्रा करने गए थे। जगन्नाथपुरी में दर्शन करने के बाद वह लोग बस से घर लौट रहे थे। शुक्रवार की रात बस ओडिशा प्रांत के जालेश्वर थाना क्षेत्र में पलट गई थी। हादसे में गौरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार निवासी राजेश कुमार मिश्र व ग्राम बेलहसा निवासिनी कमला देवी की मौत हो गई थी। घटना में गौरा चौराहा व पचपेड़वा थाना क्षेत्र के 10 तीर्थ यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन

ओडिशा सरकार की तरफ से मृतकों के शव तथा सभी घायलों को घर भेजने के लिए एंबुलेंस व बस की व्यवस्था कराई गई थी। रविवार की मध्य रात्रि में बस व एंबुलेंस शव व घायलों को लेकर घर पहुंची। शव पहुंचने की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मृतकों के घर सांत्वना देने वालों की भीड़ जुट गई। सोमवार की सुबह दोनों मृतकों के घर से शव की अंतिम यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला देवी की अंतिम यात्रा में गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव के साथ भारी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार बड़े पुत्र राम सागर यादव ने बेनीनगर गांव के पास स्थित अपने खेत में किया। इसी तरह राजेश कुमार मिश्र का अंतिम संस्कार उनके पुत्र तुषार मिश्र ने पिपरा बाजार गांव के पास स्थित शमशान घाट पर किया। इनकी अंतिम यात्रा में भी बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।


गंभीर रूप से घायल तीन तीर्थ यात्री अस्पताल में भर्ती
तुलसीपुर एसडीएम अभय सिंह ने बताया कि सोमवार की भोर बस पहुंचने पर सात घायलों की स्थिति सामान्य मिली, उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं ग्राम मिश्रौलिया निवासी रामधनी यादव, उनकी पत्नी मिथना यादव व ग्राम गिरगिटही निवासिनी मूला यादव की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed