फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The issue of power cuts and traffic jams was raised

Balrampur News: बिजली कटौती व जाम की समस्या का उठाया मुद्दा

Fri, 13 Jun 2025 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
The issue of power cuts and traffic jams was raised
 लखनऊ ​स्थित आवास पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करते जनप्रतिनि​धिगण। स्रोत स्वयं
बलरामपुर। जिले के जनप्रतिनिधियों ने अघोषित बिजली कटौती व जाम की समस्या को लेकर लखनऊ स्थित आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सीएम से मुलाकात की। नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दिए गए मांग पत्र में कहा कि इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप है। फिर भी शहर में अघोषित बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। विद्युत विभाग बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर नगर के विद्युत फीडर में आए दिन तकनीकी खराबी की समस्या बनी रहती है। नगर स्थित झारखंडी रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज न बनने से शहरवासियों को पूरा दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी तरह विधायकों ने भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों से संबंधित मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed