फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The helpless complainant again pleaded in front of the officers, but did not get any solution.

Balrampur News: फिर अफसरों के सामने गिड़गिड़ाए बेबस फरियादी, नहीं मिला समाधान

Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The helpless complainant again pleaded in front of the officers, but did not get any solution.
मनकापुर (गोंडा)। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवसों पर आम फरियादियों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को एक बार फिर फरियादी चकमार्ग, निजी भूमि पर कब्जे और पुलिस व राजस्व कर्मियों की मनमानी की अफसरों से शिकायतें की हैं। जिम्मेदारी तय कर लापरवाहों को चिह्नित करने के बजाय रटा-रटाए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की बात कही गई।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा व एसपी अंकित मित्तल से छपिया इलाके में रहने वाली एक युवती ने कहा कि उसकी शादी तय थी। मगर बस्ती के परशुरामपुर रघवापुर निवासी प्रदीप कुमार ने शादी करने से इन्कार कर दिया। घारीघाट निवासी रेशमा देवी ने जमीन, ऐलनपुर ग्रंट के शिवकुमार ने चकमार्ग और गड़हा ककरहिया निवासी धनपता ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तरबगंज के सिसई वरिदहाल खजुरी निवासी आज्ञाराम मिश्र ने निजी भूमि खाली न कराने से परेशान होकर तरबगंज तहसील में तैनात नायब तहसीलदार व लेखपाल के खिलाफ एडीएम सुरेश कुमार सोनी से मामले में शिकायत की है। वजीरगंज निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने व तहसीलदार की कोर्ट से मुकदमे की फाइल गायब होने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिधौती, बेलसर निवासी राम दुलारे ने किलाबन्दी के बाद पत्थर उखाड़कर फेंकने का आरोप लगाया है। गंगरौली निवासी राम धीरज ने बताया कि हदबरारी के बाद किलाबंदी नहीं की गई।


करनैलगंज में सीडीओ एम. अरुन्मोली, गोंडा सदर में सीआरओ महेश प्रकाश और तरबगंज में एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने फरियाद सुनीं है। यहां राजस्व के सबसे अधिक विवादित मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed