फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The hearing of the Feroz Pappu murder case is tomorrow

Balrampur News: फिरोज पप्पू हत्याकांड मामले की सुनवाई कल

Sat, 10 Jan 2026 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
The hearing of the Feroz Pappu murder case is tomorrow
बलरामपुर। नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 12 जनवरी को होनी है। एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर छह में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रदीप कुमार तृतीय बहुचचर्चित हत्याकांड की सुनवाई कर रहे हैं। इसमें पूर्व सपा सांसद रिजवान जहरी, बेटी जेबा व दामाद रमीज सहित पांच लोगों पर फैसला होना है।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की तुलसीपुर नगर पंचायत के जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10:20 बजे हत्या हो गई थी। इसमें पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट पर आरोप पत्र प्रस्तुत किया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर पर गंभीर आरोप लगाकर रासुका के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इस प्रकरण में पुलिस का आरोप था कि समाजवादी पार्टी से टिकट दावेदारी को लेकर पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की हत्या की गई थी। इस मुकदमे में पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज नेमत सहित पांच लोगों पर कोर्ट से फैसला होना है। एमपी-एमएलए कोर्ट पर बहुचर्चित हत्याकांड के इस मुकदमे में फैसला आने को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। फिलहाल पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed