फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The health team set up camp after the child died of illness

Balrampur News: बीमारी से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा

Thu, 19 Sep 2024 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
The health team set up camp after the child died of illness
-बलरामपुर के मोतीपुर गांव में मरीजों को दवा का वितरण करते स्वास्थ्यकर्मी।-स्रोत: विभाग
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर सीएचसी क्षेत्र की ग्राम पंचायत दांदव के मजरे मोतीपुर में संक्रामक बीमारी से एक बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है। टीम ने गांव में पहुंचकर मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। लोगों को घरों में साफ-सफाई रखने तथा शुद्ध पेयजल व ताजा भोजन करने का सुझाव दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दांदव के मजरे मोतीपुर में एक बार फिर संक्रामक बीमारी ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। ग्रामवासी मनोज गौतम ने बताया कि उनके दो वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ को चार दिन पहले उल्टी-दस्त आने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। इलाज के दौरान वहीं पर उसकी मौत हो गई थी। मालिकराम ने बताया कि भांजी दीपा (17) को मंगलवार से ही उल्टी-दस्त हो रही है। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मालिकराम खुद भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। साथ ही उनके पुत्र शिवराज (10) , पुत्री वंदना (09) व पुत्र युवराज (06) को भी उल्टी-दस्त की शिकायत है। ग्रामवासी बालेंद्र ने बताया कि उनकी पुत्री राधा (06) को भी उल्टी-दस्त हो रहा है। ग्रामवासी खुशी मोहम्मद, गिरधारी व मालिकराम आदि ने बताया कि गांव में सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आता है, जिसके चलते चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है। इन लोगों ने गांवों में साफ-सफाई कराए जाने और मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संक्रामक बीमारी से पहले भी हो चुकी हैं मौतें

बलरामपुर। तुलसीपुर सीएचसी क्षेत्र के गुलरिहा हिसामपुर, बनघुसरा व मोतीपुर गांव में पिछले माह भी संक्रामक बीमारी का प्रकोप था। गुलरिहा हिसामपुर में जहां 50 से अधिक मरीज संक्रामक बीमारी से पीड़ित थे, वहीं यहां एक बच्चे की मौत भी हुई थी। बनघुसरा गांव में भी दो लोग संक्रामक बीमारी से जान गवा चुके हैं। मोतीपुर गांव में भी पिछले माह संक्रामक बीमारी फैली थी, यहां भी एक बच्चे की मौत हो चुकी है।



गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम, शुरू किया उपचार

ग्राम पंचायत दांदव के मजरे मोतीपुर में संक्रामक बीमारी फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को गांव पहुंची। संक्रामक बीमारी से पीड़ित मरीजों को दवा वितरित करने के साथ ही गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को घर व आसपास साफ-सफाई रखने, बासी भोजन न करने तथा पानी उबाल कर पीने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed