फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The hassle of dividing ancestral land

Balrampur News: पैतृक जमीन में हिस्से के लिए काट रही चक्कर

Sat, 07 Feb 2026 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
The hassle of dividing ancestral land
 बलरामपुर तहसील सभागार में जनसुनवाई करते डीएम विपिन कुमार जैन। संवाद
बलरामपुर। तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सुनवाई के दौरान 133 प्रार्थनापत्र आए, इनमें सात प्रार्थनापत्रों का निस्तारण किया गया। डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:10 बजे ग्राम बगाही के मजरे ऐलहवा निवासी सुमन देवी ने प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि पैतृक जमीन में हिस्सा पाने के लिए तीन माह से तहसील का चक्कर काट रही हूं। डीएम ने तहसीलदार अभिनव सिंह चौहान को मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान ग्राम धमरपुर के ग्रामीण राजेश कुमार, चंद्रभान शुक्ल, अमित सिंह, राधा देवी, धर्मेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, पीतांबर, सरिता, काजल, रामदीन, पवन कुमार व सालिकराम आदि ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि गांव के मनबढ़ों ने चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे ग्रामीणों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्राम शेखरपुर निवासी मोहम्मद शफीक, अब्दुल मन्नान, जमील अहमद व शानू आदि ने गलत आदेश पारित हाेने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम लखौरी के मजरे बेलवा निवासी मोहम्मद सगीर ने गलत बैनामा कराए जाने की शिकायत की। मोहल्ला पूरब टोला निवासी मोहम्मद शफीक ने नाम से फर्जी ऋण लिए जाने की शिकायत की। ग्राम बल्लीपुर गोपालपुर निवासी अशोक कुमार, देवतीदीन व राजपता आदि ने अपनी जमीन से दबंगों के अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की। डीएम ने जमीन से जुडे विवादों का निस्तारण कराने के लिए मौके पर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम भेजी। कहा कि गांवों में पंचायत निधि से खड़ंजा लगवाएं, इससे झगड़े दूर होंगे और ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
पिछले संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 68 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस दौरान सीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त व सीओ सिटी ज्याेतिश्री सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सीडीओ ने की सुनवाई
उतरौला। सीडीओ हिमांशु गुप्त ने उतरौला के संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थनापत्रों की सुनवाई की। इसमें 27 प्रार्थनापत्र आए। एक प्रार्थनापत्र का निस्तारण हुआ। इसे दौरान एसडीएम अभय कुमार सिंह व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

एडीएम ने सुनी पीड़ितों की शिकायतें
तुलसीपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने तुलसीपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थनापत्रों की सुनवाई की। इसमें 38 प्रार्थनापत्र आए। सुनवाई के दौरान तीन का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed